Business News

जेन रे ने भारत में रीइंश्योरेंस ब्रांच लाइसेंस प्राप्त किया

Business Wire India

जेन रे ने इंश्योरेंस रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (आईआरडीएआई) से मुंबई में शाखा खोलने के लिए मंजूरी (आर3 लाइसेंस) प्राप्त कर ली है।

भारतीय बीमा बाजार एक विशाल कारोबारी मौका है जो निखारे जाने का इंतजार कर रहा है। नई शाखा संरचना अब जेन रे को इजाजत देगी कि अंडरराइटिंग और जोकिम प्रबंध सुविज्ञता स्थानीय स्तर पर या हूं कहें से सीमा पार से मुहैया कराए। यह एक अनुकूल कारोबारी मॉडल संभव करेगा जो प्रक्रिया में कार्यकुशल और ग्राहकों के लिए बेहद लाभप्रद होगा। जेन रे भिन्न चैनल के जरिए और हाल में, मुंबई में एक स्थानीय सपोर्ट सर्विसेज कंपनी के जरिए पिछले 15 वर्षों से भारतीय बाजार के प्रति कटिबद्ध रहा है। फोकस मुख्य रूप से लाइफ और हेल्थ सेक्टर पर था। जेन रे योगदान और विस्तार करना जारी रखेगा और इसके साथ-साथ संपत्ति /कैजुअल्टी रीइंश्योरेसं बाजार में संभावनाओं का पता लगाएगा।
 
वेंकटेश एन चक्रवर्ती मुख्य कार्यकारी अधिकारी की भूमिका अपनाएंगे और शाखा का नेतृत्व करेंगे। इस भूमिका में तकरीबन तीन दशक के री/इंश्योरेंस अनुभव का उपयोग किया जाए। इसके अलावा, वे वरिष्ठ पदों पर रह चुके है और इनपर रहते हुए अंतरराष्ट्रीय तथा देसी फोकस की स्थितियों में काम किया है। वेंकटेश लाइफ / हेल्थ बिजनेस के लिए ऑपरेशनल जिम्मेदारी भी रखेंगे। संपत्ति / कैजुअल्टी के कारोबार का नेतृत्व निघत खान करेंगे।
 
हाल में जनरल रीइंश्योरेंस एजी के निदेशकों के एक्जीक्यूटिव बोर्ड के चेयरमैन विनफ्रेंड हीनेन ने कहा, “भारतीय बाजार के खुलने से हम खुश हैं। रीइंश्योरेंस शाखा की स्थापना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारतीय बाजार की जोरदार संभावनाओं में हमारा दृढ़ विश्वास है खासकर जीवन और स्वास्थ्य बीमा उत्पादों के क्षेत्र में। वेंकटेश हमारे स्थानीय प्रमुख हैं और इनके साथ हमारे पास एक असाधारण पेशेवर और सक्षम टीम है जो इस महत्वपूर्ण कदम का नेतृत्व कर सकेगा। मैं क्षितिज पर उपलब्ध मौकों को देखकर उत्साहित हूं।”
 
वेंकटेश चक्रवर्ती ने आगे कहा, “नई संरचना से हमारे लिए स्थानीय स्तर पर तकनीकी और जोखिम प्रबंध सेवा मुहैया कराना संभव होगा। हमारे मूल्य अनुपात के केंद्र में अपने ग्राहकों के साथ और के लिए कारोबार की परंपरागत श्रृंखला, अभिनव जीवन और स्वास्थ्य बीमा उत्पाद के क्लासिक रीइंश्योरेंस से आगे की सेवा मुहैया कराना होगा। अब हम बाजार की चुनौतियों का सामना करने के लिहाज से आदर्श स्थिति में हैं।”
 
_____________________________
 
जेन रे के बारे में
 
जेन रे जीवन / स्वास्थ्य और संपत्ति / कैजुअल्टी बीमा उद्योग को रीइंश्योरेंस समाधान डिलीवर करता है। हम अपने ग्राहकों के साथ मिलकर काम करते हैं ताकि उनके रणनीतिक और ऑपरेशनल लक्ष्य को समझ सकें। उत्पादों, साधनों और संसाधनों की विस्तृत रेंज पेश करते हैं जिसका लक्ष्य हमारे ग्राहकों के जारी विकास और सफलता को बढ़ावा देना रहता है।  एक डायरेक्ट रीइंश्योरेंसकर्ता के रूप में हमलोग अपने ग्राहकों की ही तरह रिस्क एजम्पशन बिजनेस में हैं। हमारे साझे परिप्रेक्ष्य हमें सबसे मुश्किल जोखिमों को भी समझने और उसका मूल्यांकन करने - तथा सही समाधान प्रस्तावित करने में सहायता करते हैं। जेन रे बर्कशायर हैथवे फैमिली ऑफ कंपनीज की सदस्य है और प्रत्येक रेटिंग एजेंसी से उत्कृष्ट वित्तीय शक्ति रेटिंग हासिल की है।  
 
ज्यादा जानकारी के लिए : www.genre.com
 
# # # https://cts.businesswire.com/ct/CT?id=bwnews&sty=20170512005717r1&sid=indbw&distro=nx&lang=en
 
स्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20170514005025/en/Gen-Receives-Reinsurance-Branch-License-India
 
संपर्क :
जेन रे
वेंकटेश चक्रवर्ती, +91 22 6134 4107
venkatesh.chakravarty@genre.com